शैम्पू छोड़ें और दही नींबू से सिर धोएं #mission_mauj_ley
दही में नीबू का रस मिलाकर सिर के बालों में लगाएं। शैम्पू की जगह इससे सिर धोएं।
यह नुस्ख़ा गंजे सिर पर बाल निकालने और सफ़ेद बाल काले करने में एक्सपर्ट, बूढ़ापे में जवान हमारे मित्र वैद्य शर्मा जी का है।
जब मैं आगरा वाले एक परिचित, गंजे सिर वाले तिवारी जी को उनके पास लेकर गया और तिवारी जी ने उन्हें अपनी बेटी के सिर का फ़ोटो दिखाया तो उनकी बेटी के सिर में एक्ज़ीमा था।
तब वैद्य जी ने कहा कि शैम्पू से सिर नहीं धोना चाहिए।
तिवारी जी ने पूछा कि फिर लड़की किस चीज़ से सिर धोए?
तब बालों की नस नस से वाक़िफ़ वैद्य जी ने उन्हें यह नुस्ख़ा बताया और नींबू के रस की बहुत तारीफ़ की और यह भी कहा कि
'नींबू यह कहता है कि अगर मेरे अंदर बीज न होते तो मैं आदमी को मरने नहीं देता।'
नींबू का बीज नहीं खाना चाहिए। गन्ने का रस बेचने वाले नींबू के बीज भी गन्ने के साथ पीड़कर उनका रस गन्ने के रस में मिला देते हैं। उन बीजों के रस से पेट में दर्द होता है। हो सकता कि आपने गन्ने का रस पीने के बाद पेट दर्द महसूस किया हो।
बहरहाल नींबू का रस बाडी से टाक्सिन बाहर करता है। मरीज़ को नींबू का रस और शहद पानी में मिलाकर डेली पिलाएं। वह पूरा ठीक न भी हुआ; तब भी उसे विटामिन सी और ज़रूरी मिनरल्स मिलेंगे और उसे राहत ज़रूर मिलेगी।
आख़िर में कहना यह है कि गंजेपन और सफ़ेद बालों की समस्या से बचना है तो सिर के बालों को शैम्पू और साबुन न लगाएं।
जनहित में जारी
#mission_mauj_ley

Comments
Post a Comment