जवाब: W alaykum assalam Sajid bhai, परमात्मा शब्द को कुछ हिंदू बहन भाई परमेश्वर के अर्थ में बोलते हैं जबकि परमेश्वर परमात्मा का स्वामी है। ख़ैर, वह बहन परमेश्वर अल्लाह या ख़ुदा या God को ऐसे क्यों याद करना चाहती है कि वह सब कुछ भूल जाए? क्या परमेश्वर अल्लाह ने अपने बंदों को ऐसा करने के लिए कहा है? नहीं। ...तो फिर उसे उस तरह याद करो जैसे कि वह चाहता है। वह चाहता है कि बंदा कायनात की हर चीज़ को, उनकी ख़ूबियों को, ख़ुद को और ख़ुद की ख़ूबियों को रब की निशानियाँ माने और उन पर, उनके मक़सद पर ध्यान दे। जिस तरह हर चीज़ काम करती है। उस पर ध्यान दे और हर चीज़ से उसे जो जो फ़ायदे उसे और सबको पहुंच रहे हैं, उन फायदों पर ध्यान दे ताकि बंदे के दिल में रब की नेमतों पर उसके शुक्र का जज़्बा पैदा हो। 🕋🌴🌴🌴 रब का मक़सद यह है कि बंदा अपने रब का शुक्रगुज़ार हो और वह ख़ुद को रब के रंग में रंगे कि जैसे रब सबको फ़ायदा पहुंचा रहा है, वैसे ही मैं भी अपनी ताक़त के मुताबिक़ सबको फ़ायदा पहुंचाऊँ। 🌷🌷🌷🌷🌷 शुक्र दिल की एक भावना है। जब एक बंदा शुक्र से भर जाता है तो उसे ज़ाहिर करने के लिए उसे बोल की ज़रू...
इस्लाम का अर्थ क्या है? अब आदमियों को इतना समझदार हो जाना चाहिए कि वे यह बात समझ लें कि अलग-अलग भाषाओं के लोग अपनी-अपनी भाषाओं में एक ही रचयिता परमेश्वर का नाम लेंगे तो वे नाम उनकी भाषाओं में ही होंगे और इसीलिए वे अलग नाम होंगे। यह किसी तरह उचित नहीं है कि यह कहा जाए कि मेरा परमेश्वर तेरे 'इक ओंकार' से, तेरे रब से या तेरे गॉड से बड़ा है क्योंकि सबका रचयिता एक ही है। ऐसे ही संस्कृत भाषा के शब्द 'धर्म' को अरबी भाषा में धर्म नहीं कहा जा सकता और अरबी शब्द दीन को संस्कृत में दीन नहीं कह सकते क्योंकि दोनों भाषाओं में अलग-अलग शब्द होना स्वाभाविक है। यह समझ में आने वाली बात है कि संस्कृत शब्द #समर्पण का अरबी में अनुवाद #इस्लाम हो और मनुष्य का एकमात्र धर्म अपने रचयिता परमेश्वर के सामने अपना और अपनी इच्छाओं का समर्पण करना ही है। फिर दोबारा समझ लें कि अगर यह बात सही और सच है तो समर्पण को ही अरबी में इस्लाम कहते हैं। इसी बात को उर्दू में कहेंगे तो यह बात ग़लत नहीं हो जाती कि 'अपने रब के सामने ख़ुद को और अपनी ख़्वाहिशात को 'सुपुर्द करना' ही इंसान का फ़र्ज़ है...
#mission_mauj_ley आपको आत्मनिर्भर बनाता है, केवल एक वीडियो में, एक फ़ेसबुक पोस्ट में। आप उसकी तारीफ़ करते हैं लेकिन उसे शेयर नहीं करते। अगर आप दूसरों को रोज़ी कमाते हुए देखना चाहते तो आप उसे दूसरे ग्रुप में शेयर करते। फिर आप लिखते हैं कि देश में बेरोज़गारी बढ़ रही है। हाँ, आपकी वजह से बढ़ रही है। जब आप लोगों को रोज़गार पर नहीं लगाएंगे तो आप देश में बेरोज़गारी बढ़ा रहे हैं। मेरे 4,220 फ़ेसबुकी मित्र हैं और मेरी जन हितकारी पोस्ट के शेयर कुल 4-6 होते हैं। फिर ये सरकार के मंत्रियों को शर्म दिलाते हैं कि वे बेरोजगारों के लिए कुछ करें लेकिन ये ख़ुद आत्मनिर्भर बनने के सफल और आसान तरीक़े को शेयर करने के लिए उंगली भी नहीं हिलाते।
Comments
Post a Comment