आप कमा रहे हैं तो आप दूसरे बेरोज़गारों और कम आमदनी वालों मेरी तकनीक से कमाना सिखाएं #mission_mauj_ley
मैं जानता हूँ कि मेरे ज़्यादातर फ़ेसबुकी फ़्रेंड आत्मनिर्भर हैं और उन्हें आत्मनिर्भर होने के लिए मेरी तालीम की ज़रूरत नहीं है लेकिन तब भी उन्हें मेरी तालीम की ज़रूरत है क्योंकि
1. उनकी कमाई उन्हें पूरी नहीं पड़ रही है। उन्हें ज़्यादा रूपयों के लिए कुछ करना है। वे क्या करें? वे इस पर सोच रहे हैं। मेरी तालीम उन्हें राह दिखाती है।
2. उन्हें अपने बच्चों को आत्म निर्भर बनाना है और बच्चे पढ़ने के बजाय खेलते रहते हैं। इनका फ़्यूचर कैसे बनेगा? उन्हें इस बात की चिंता है। उनकी चिंता मेरी सलाह दूर करती है।
3. जिस दोस्त की बहन बेटी को तलाक़ हो गई है या उसका पति उसे ख़र्च नहीं देता या उसका पति बीमार है, कुछ कमा नहीं सकता और ख़ुद अपनी बहन बेटी को रूपए दे नहीं सकता। उसे मेरी सलाहें पहुंचा दें। अपनी बहन बेटी को आत्मनिर्भर बनाएं।
4. अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और जानकारों में जो लोग आपकी बात मान सकें और वे आत्मनिर्भर बनना चाहते हों, आप उन्हें मेरी तालीम के मुताबिक़ #आत्मनिर्भर बनाएं।
5. आपकी मस्जिद के इमाम और मुअज़्ज़िन कम आमदनी से दुखी हैं। आप उन्हें मेरी सलाह पहुंचा दें कि नबियों का फ़ूड जौ का दलिया, खजूर, अंजीर, शहद और सिरका बेचो। उनकी इन्कम कई गुना हो जाएगी, इन् शा अल्लाह!
मेरे कहने का मक़सद यह है कि आप आत्म निर्भर होने के बावुजूद मेरी तालीम से बेनियाज़ नहीं रह सकते। आप आत्म निर्भर हैं तो अब आप दूसरे ज़रूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाएं। जब आप दूसरों को आत्मनिर्भर बनाएंगे तो आपको मेरी तालीम से बहुत मदद मिलेगी।
इन् शा अल्लाह।

Comments
Post a Comment